हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह के साथ ही चल रहे दस्तक अभियान में स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर मरीजों की तलाश करने में लगी हैं। खास बात ये है कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक तीन लाख चार हजार छह घरों पर दस्तक दे चुकी है, लेकिन इस दौरान मलेरिया बुखार का कोई मरीज नहीं मिला और ना ही कहीं पर मलेरिया का लार्वा पाया गया। हालांकि सबसे ज्यादा बुखार के 93 मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा चार क्षय रोगी और फ्लू के 9 मरीज भी सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान में जिले की आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमें घर-घर जाकर मरीजों की तलाश कर रही हैं। इसके साथ ही घरों में कूलर, फ्रीज की ट्रे व अन्य स्थानों पर इकट्ठे हुए पानी में लार्वा आदि की भी जांच की जा रही है। अभियान के दौरान खांसी, जुकाम और मौसमजनित बीमारियों के लक्षण वाले मरीज मिल रहे हैं। इसके साथ ही 60 घरों में नमी पाई गई है। नोडल जिला मलेरिया अधिकारी अनुज चौधरी ने बताया कि दस्तक अभियान में अभी तक मलेरिया बुखार का मरीज सामने नहीं आया है और न ही किसी घर में मलेरिया का लार्वा पाया गया। सबसे ज्यादा बुखार के 93 मरीज मिले हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
