• Thu. Feb 26th, 2026

बाॅक्सिंग में खिलाड़ियों ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

ByVijay Singhal

Jul 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बाॅक्सिंग प्रतियोगिता स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में चल रही है। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। इसमें वाराणसी और प्रयागराज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इसके खिलाड़ियों ने अपनी दम दिखाकर आगे के लिए जगह बनाई। जिला खेल अधिकारी राकेश कुमार यादव ने उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष कमलकिशोर का माला पहनाकर स्वागत किया। खेल अधिकारी ने बताया कि 30-33 किलोभार में लखनऊ के अविरल गुप्ता ने मेरठ के वंश को 5-0 से हराया। 33-35 किलोभार में गोरखपुर के विशाल चौहान ने लखनऊ के अमर को 5-0 से हराया। 35-37 किलोभार में आगरा के श्रीकांत ने प्रयागराज के विपिन पाल को हराया। 37-40 किलोभार में मुरादाबाद के तरुण कुमार ने प्रयागराज के शिवसागर यादव को 3-2 से हराया। 40-43 किलोभार में कानपुर के आनंद तिवारी ने बरेली के आदित्य को 3-2 से हराया। 43-46 किलोभार में प्रयागराज के निताशा मिश्रा ने कानपुर के वैष्णव को 4-1 से हराया। 46- 49 किलोभार में प्रयागराज के सागर कुशवाह ने गोरखपुर के गंभीर यादव को 3-2 से हराया। 49-52 किलोभार में वाराणसी के सुभांत यादव ने जीत दर्ज की। 52-55 किलोभार में वाराणसी के सम्राट सिंह लखनऊ के रियांश 5-0 से हराया। 55-58 किलोभार में झांसी छात्रावास के गगन भाटी ने देवीपाटन के अथर्व श्रीवास्तव 5-0 से हराया। 61-64 किलोभार में मेरठ के वर्णित मलिक ने बरेली के अक्षित अग्रवाल को वाक ओवर दिया। 64-67 किलोभार में प्रयागराज के पुष्कर सिंह ने देवीपाटन के कन्हैया लाल को वाकओवर दिया। उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। बाॅक्सिंग कोच धीरेंद्र सिंह, बाॅक्सिंग संघ के जिला सचिव मुकेश यादव, सोमप्रकाश शर्मा, रोबिन सिंह, पवन कुमार, पंकज शर्मा, गोरख ठाकुर, नाजिम व युवराज मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.