हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में गिरवी रखे जेवरात के विवाद में करीब 20 लोगों ने लाठी-डंडों के साथ पीड़ित के घर पर हमला कर दिया। आरोप है घर में घुसे हमलावर महिला का मंगलसूत्र और रुपये ले गये l हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। हमले में महिला समेत पीड़ित का भाई घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे कस्बे के कुम्हेर अड्डा निवासी मंजीत सिंह के घर पर 20 लोगों ने लाठी-डंडों के साथ हमला बोल दिया। ईंट-पत्थरों से पथराव किया। घर में घुसकर महिला गुड्डी देवी के गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया। घर में रखे 70 हजार रुपये ले गए। हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी। हमले को देख कुम्हेर अड्डा बाजार में अफरातफरी मच गई। बाजार बंद हो गया, दुकानदारों में दहशत फैल गई। हमले में मंजीत का भाई रनवीर व महिला गुड्डी देवी घायल हो गये। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। मंजीत सिंह ने नामजद हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित मंजीत के अनुसार वह सराफा बाजार स्थित बनवारी वर्मा की दुकान पर नौकरी करता है। पिछले वर्ष नगला आशा निवासी एक व्यक्ति सोने के जेवरातों को दुकान पर 21 हजार रुपये में गिरवी रख कर गया था। बृहस्पतिवार शाम 4 बजे जेवरात वापसी के लिए नौ हजार रुपये की खेरीज लेने से मंजीत ने मना कर दिया। इसी बात पर विवाद हो गया। शुक्रवार को मंजीत के घर पर लोगों ने हमला कर दिया। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
