• Sun. Nov 8th, 2026

फरह पुलिस ने बलदेव मार्ग पर लगवाए दो सीसीटीवी कैमरे

Byvijay.singhal1233

Jul 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र की रैपुरा जाट चौकी में अपराधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवा रही है। चौकी प्रभारी ने बलदेव मार्ग पर दो सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं, ताकि इस मार्ग पर होने वाली आपराधिक गतिविधि की जानकारी पुलिस को आसानी से मिल सके। सीओ रिफाइनरी ने विभाग से एक दर्जन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की डिमांड भेजी है।

फरह थाना क्षेत्र के रैपुरा जाट चौकी का बलदेव मार्ग सबसे व्यस्त मार्ग है। यहां हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। क्षेत्र में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद बदमाश इसी मार्ग से होते हुए दूसरे थाना क्षेत्र में चले जाते हैं। बृहस्पतिवार को चौकी प्रभारी तेजेंद्र सिंह ने स्थानीय नागरिक व सेवानिवृत्त फौजी मेंबर सिंह के घर के बाहर कैमरा लगवाया। बताया कि बलदेव मार्ग पर वैरिफोकल कैमरा लगाया गया है। इस कैमरे की खासियत है कि इसमें गाड़ी की लाइट जलने पर भी नंबर ट्रेस हो जाता है। इस मार्ग से आने और जाने वाले सभी वाहनों की कैमरे में रिकॉर्डिंग होगी। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि चौकी प्रभारी ने अपने स्तर से कैमरा लगाया है। क्षेत्र में कैमरा लगवाने के लिए एसएसपी को डिमांड भेजी है। फरह थाना क्षेत्र में एक दर्जन के करीब ऐसे प्वाइंट हैं, जहां सीसीटीवी कैमरे की आवश्यकता है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने भी कुछ स्थानों पर जनता के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.