• Thu. Feb 26th, 2026

लेटकर मेहंदीपुर बालाजी जा रहे सुरेश

ByVijay Singhal

Jul 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में पुत्र प्राप्ति की कामना को लेकर सुरेश कुमार लेटकर मेंहदीपुर बालाजी जा रहे हैं। वे बृहस्पतिवार को कस्बा सौंख पहुंचे। उनके साथ पत्नी और भाई भी चल रहे हैं। बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव गढ़ अड्डा निवासी चिरंजी का 39 वर्षीय बेटा सुरेश लेटकर यात्रा करते हुए सुबह 8 बजे कस्बे के मुख्य बाजार में पहुंचा। सुरेश ने बताया कि दो वर्ष पूर्व ट्रेन से मेहंदीपुर बालाजी गया था। बालाजी महाराज की कृपा से मकान बन गया। मनोकामना पूरी हुई तो बालाजी महाराज के प्रति आस्था और बढ़ गई। अब संतान की कामना लेकर 310 किमी की दूरी लेटकर तय कर रहे हैं। 25 जून से उनकी यात्रा शुरू हुई है। यात्रा में उनके साथ पत्नी मधु और छोटा भाई मोहित भी सामान लेकर पैदल चल रहे हैं। मोहित ने बताया कि जब थक जाते हैं तो तीनों सड़क किनारे बैठकर आराम कर लेते हैं। रात किसी मंदिर या उचित स्थान पर बिताते हैं। मधु ने कहा कि मेहंदीपुर बालाजी महाराज पर पूरा विश्वास है, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटने देंगे। पति की जो भी मनोकामना होगी, वे उसे जरूर पूरा करेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.