हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में रामलीला 4 अक्तूबर को धूमधाम से निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों पर चर्चा करने हुए कृष्ण साधक ट्रस्ट में पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें रामलीला को भव्य तरीके से मनाने पर मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य संस्थापक रामविलास चतुर्वेदी और संस्थापक अध्यक्ष आलोक बंसल ने सभी को आय व्यय का ब्यौरा दिया गया। वहीं कहा कि तीन वर्षों से वृंदावन में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सर्व समाज सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाता है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आलोक बंसल ने बताया कि आगामी रामलीला 4 अक्तूबर से लेकर 16 अक्तूबर तक वृंदावन के बड़े बगीचा में आयोजित की जाएगी। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुकेश गौतम ने बताया कि लगातार 3 वर्षों से रामलीला कमेटी वृंदावन ट्रस्ट के द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा नेता योगेश द्विवेदी ने कहा कि वृंदावन में रामलीला का एक अपना अलग ही महत्व है। रामलीला कमेटी के द्वारा नगर में भव्य राम बरात का आयोजन किया जाता है। जिसको देखने के लिए वृंदावन के नगर वासी लालायित रहते हैं। बैठक में कमेटी के उपाध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, महामंत्री अनिल गौतम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दीक्षित, उप मंत्री अजय अग्रवाल, विपिन मुकुट वाले, गणेश अग्रवाल, मुकेश गौतम, बृजेश गुप्ता, कालीचरण ठाकुर, बंसी तिवारी, आलोक शर्मा, शुभम अग्रवाल, महेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
