• Sun. Nov 8th, 2026

मथुरा वृन्दावन में पत्नी को प्रेमी के साथ पति ने पकड़ा, बोला तूने मेरे पांच साल बर्बाद कर दिए

Byvijay.singhal1233

Jul 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन से पति, पत्नी और वो का मामला सामने आया है। वृंदावन के छटीकरा क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पति तत्काल मौके पर पहुंचा। दोनों को पकड़ते ही वहां हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद तब और बढ़ा जब पत्नी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुई। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। वहीं, विवाद का किसी ने वीडियो बना लिया। यह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पति ने मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, पत्नी की बेवफाई से आहत पति भावुक होकर चीखने-चिल्लाने लगा। उसने पत्नी से कहा, “तूने मेरे पांच साल बर्बाद कर दिए। मैं तुझसे वफादार रहा और तू किसी और के साथ…। पति के आरोपों पर पत्नी ने न तो कोई सफाई दी और न ही माफी मांगी। इससे मामला और बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को पांच साल हो चुके हैं। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। पति निजी फर्म में कार्यरत है और पत्नी घरेलू महिला है। पति को पहले से शक था कि पत्नी किसी अन्य पुरुष से संपर्क में है। कुछ समय पहले उसे पत्नी के फोन में प्रेम-भरी चैट्स और कॉल रिकॉर्डिंग मिली थीं। इसी के बाद उसने पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। सोमवार को उसे सूचना मिली कि पत्नी एक गेस्ट हाउस में अपने प्रेमी से मिलने जा रही है। पति ने अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने किसी तरह पति-पत्नी और प्रेमी को शांत कराया। पुलिस तीनों को थाने ले गई, जहाँ उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को पांच साल हो चुके हैं। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं. पति निजी फर्म में कार्यरत है और पत्नी घरेलू महिला है। फिलहाल, इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि वे पति और पत्नी दोनों के बयान दर्ज कर रहे हैं और मामले की पूरी सच्चाई जानने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.