• Thu. Feb 26th, 2026

सेवानिवृत्त बीएसएफ सैनिक की हत्या, घर में की लूटपाट कर मंदिर भी लास को नहीं छोड़ा

ByVijay Singhal

Jul 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुंड स्थित गोपी विहार कॉलोनी में बदमाशों ने एक घर में घुसकर सेवानिवृत्त बीएसएफ सैनिक विनोद पांडेय की हत्या कर दी। इस दौरान उन्होंने घर में जमकर लूटपाट मचाई। बुधवार को पूरे दिन घर में हलचल न होने पर शाम को एक साधु ने जब अंदर जाकर देखा तो विनोद का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। देर शाम एसएसपी श्लोक कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी विनोद पांडेय (56) बीते 25 वर्षों से राधाकुंड में रहकर राधारानी की उपासना करते थे। राधारानी में गहरी आस्था होने के चलते ही उन्होंने बीएसएफ में सैनिक के पद से एच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। इसके बाद उनका दिन भजन-पूजन में ही बीतता था। उन्होंने अपना नाम भी विनोद कृष्ण दास कर लिया था। करीब आठ महीने पहले जब उनके भाई ने गोपी विहार कॉलोनी में मकान बनवाया तो वह यह पाल कॉलोनी स्थित अपने मकान से यहां आकर रहने लगे थे। यहां आसपास के लोगों के साथ वह सत्संग किया करते थे। वह घर में अकेले ही रहते थे। जब वह पूरे दिन घर से बाहर नहीं निकले तो विष्णु दास बाबा उनके घर गए तो विनोद का शव रसोई में उल्टा पड़ा था। उनके हाथ और पैर बंधे हुए थे और मुंह पर भी कपड़ा बंधा था। विष्णुदास बाबा ने बाहर आकर शोर मचाया तो लोग जमा हो गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ ही एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत और सीओ अनिल कुमार सिंह भी पहुंच गए। मौके पर छानबीन की तो अलमारी खुली पड़ी थी और सामान भी बिखरा था। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घर में घुसे बदमाशों ने सेवानिवृत्त सैनिक की हत्या करने के साथ ही घर में लूटपाट भी की है। राधारानी की मूर्ति के बिखरे शृंगार को देखकर गहने आदि लूटने की आशंका है। साथ ही दो दोपहिया वाहन भी गायब हैं। प्रथमदृष्टया दम घुटने से मौत प्रतीत हो रही है। पुलिस की चार टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.