• Thu. Feb 26th, 2026

औद्योगिक क्षेत्र की गली हुई बदहाल, दलदल में फंस जाते हैं वाहन

ByVijay Singhal

Jul 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में बदहाल सड़क उद्योग संचालकों और कर्मचारियों के लिए मुसीबत बन गई है। माल लेकर आने वाले वाहन दलदल में फंस जाते हैं तो वहीं कर्मचारी भी गिरकर चोटिल हो जाते हैं। उपायुक्त उद्योग को सड़क ठीक कराने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। आरके केमिकल्स के संचालक प्रदीप कुमार अग्रवाल ने उपायुक्त उद्योग को शिकायती पत्र सौंपा है। बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सड़क संख्या 6 बदहाल है। भूखंड संख्या ई-1 से लेकर एस-12 तक जलभराव और दुर्दशा के चलते उद्योगों के संचालन पर भी संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि सड़क बदहाल होने के चलते कच्चा माल लेकर आने वाले वाहन फंस जाते हैं। इससे कार्य प्रभावित होता है। इसके साथ ही काम करने के लिए आने वाले कर्मचारियों के वाहन भी फंसने से कई बार वह गिरकर चोटिल भी हो गए हैं। उपायुक्त उद्योग से सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.