हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन लखनऊ के चौक स्टेडियम में हुआ। यह प्रतियोगिता वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन (डब्लूएमएसकेएफ) के अंतर्गत आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में मथुरा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। महिला कोच कामना शर्मा और टीम कोच मानशी चौधरी ने बताया कि सब जूनियर बालिका वर्ग में झलक ने 20 किलोभार में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 35 किलोभार में अपर्णा शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि 35 किलोग्राम से अधिक भार में शिवांशी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 30 किग्रा भार में भूमि सनोरिया ने कांस्य पदक जीता। 35 किग्रा. में अर्पिता रावत ने कांस्य पदक, 40 किग्रा. में सयन्तिका देबनाथ ने स्वर्ण पदक, 35 किग्रा. भार में गजल यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पुरुष कोच अरुण कुमार ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग में 20 किग्रा. भार में कृष्णा गोला ने स्वर्ण पदक, 20 किग्रा. भार में शैक आतिफ असलम ने स्वर्ण पदक, 30 किग्रा. में साक्षात वर्मा ने स्वर्ण पदक, 35 किग्रा. ने उद्यानश शर्मा ने कांस्य पदक, 40 किग्रा. भार में रुद्र अशोक गजरे ने स्वर्ण पदक, 45 किग्रा. में आयुष ने स्वर्ण पदक और 40 किग्रा. में मयंक कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य किलोग्राम भार में भी खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पदक विजेता खिलाड़ियों को कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव जसपाल व कराटे एसोसिएशन के महासचिव प्रेमपाल सिंह ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
