• Fri. Nov 6th, 2026

बाट माप विभाग ने कई धर्मकांटों पर मारा छापा

Byvijay.singhal1233

Jul 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाट माप विभाग ने जाजम पट्टी, भरतपुर रोड समेत कई क्षेत्रों में चार धर्मकांटों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने अनियमितता के आधार पर एक धर्मकांटा पर कार्रवाई की है। साथ ही चेतावनी नोटिस देकर अनियमितताओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। बाट माप विभाग की टीम ने भरतपुर रोड पर जाजम पट्टी के निकट जय बजरंग धर्मकांटा, ऋषि धर्मकांटा, मुड़ेसी में श्रीजी धर्मकांटा और मगोर्रा में बजरंग धर्मकांटा की जांच पड़ताल की। इस दौरान टीम को मगोर्रा स्थित बजरंग धर्मकांटा में कई अनियमितता मिलीं। टीम ने बाट माप विभाग के नियम विरुद्ध वजन करने पर चालान किया। साथ ही चेतावनी नोटिस थमाया। हालांकि बाकी धर्मकांटे यथावत मिले। जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी पवन यादव ने बताया है कि बाट माप विभाग के नियमों के ताक पर रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को भी उन्होंने अपने सहयोगी विधिक माप विज्ञान निरीक्षण अखंड प्रताप सिंह के साथ भरतपुर रोड पर कई धर्मकांटे जांचें। इस दौरान एक पर कार्रवाई की गई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.