• Fri. Nov 6th, 2026

अभिलेख मिले अपूर्ण, यूरिया की 200 बोरियां भी मिलीं संदिग्ध

Byvijay.singhal1233

Jul 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खरीफ सीजन में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी दुकानों का निरीक्षण करने में जुट गए हैं। कृषि विभाग की टीम ने 5 दुकानों पर छापा मारा। अधिकारियों को इन स्थानों पर अभिलेख अपूर्ण मिलने के साथ अन्य खामियां मिलीं। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि खाद की दुकानों पर निरीक्षण कर कार्रवाई जारी है। आईएफएफडीसी सौंख रोड पर स्टॉक में 450 बोरी यूरिया पाई गई। यहां पर स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर सही पाया गया। इसके अलावा राजपूत खाद भंडार उस्फार अड्डा स्टॉक सही पाया गया, लेकिन अभिलेख सही तरीके से नहीं थे, इस पर नोटिस जारी किया गया। दीप खाद एवं बीज भंडार उस्फार के यहां स्टॉक नहीं पाया गया, लेकिन अभिलेख न पाए जाने कारण नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि विक्रम सिंह किसान विकास केंद्र उस्फार के यहां अभिलेख नहीं पाए गए। यहां पर 550 बोरी खाद मिली है। इसमें से 200 बोरी यूरिया भी संदिग्ध पाई गई। विभाग के अधिकारियों ने बिक्री को प्रतिबंधित किया। इसके अलावा पीसीएफ केंद्र सौंख रोड का निरीक्षण किया गया। बिक्री रजिस्टर पर यहां किसानों के मोबाइल नंबर न होने के कारण नोटिस दिया गया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 11626 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। खाद की कमी किसानों को नहीं होने दी जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.