• Fri. Nov 6th, 2026

नाबालिग से शादी की जिद…किशोरी संग थाने पहुंचा युवक, पुलिस ने इसलिए कर लिया गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Jul 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक मांट थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ थाने पहुंचा। दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने और शादी करने की बात कही। नौहझील पुलिस ने दोनों को मांट पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर नौहझील थाना पहुंचे युवक और किशोरी साथ रहने की जिद पर अड़े थे। वहीं किशोरी का कहना था कि उसे युवक के साथ ही शादी करनी है। पुलिस द्वारा समझाने पर भी दोनों अपने फैसले पर अड़े रहे। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह शादीशुदा है और उसकी पत्नी की 8-10 महीने पहले मृत्यु हो चुकी है। उसके बच्चे भी हैं। 5-6 महीने पहले हसनपुर क्षेत्र के एक ईंट भट्टा पर काम करने के दौरान दोनों में प्यार हो गया। किशोरी ने फोन कर युवक को मांट बुलाया और दोनों भागकर नौहझील थाना आ गए। यहां पुलिस से एक-दूसरे के साथ रहने व शादी करने की जिद करने लगे। पुलिस ने किशोरी को दोनों को मांट थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उधर मांट थाने में किशोरी के भाई ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.