• Fri. Nov 6th, 2026

यमुना एक्सप्रेस पर घायल मां-बेटी डिस्चार्ज, 6 लोगों की हुई थी मौत, दूसरी घटना में बस पलटने से घायल लोगों को मिली छुट्टी

Byvijay.singhal1233

Jul 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में कई लोग हताहत हुए हैं। पहला हादसा माइल स्टोन 140 पर गांव सराय साल के पास हुआ। शनिवार सुबह 3:30 बजे एक इको गाड़ी की अज्ञात वाहन से टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में धर्मवीर, उनके दो पुत्र, मुखिया के भांजे (दो भाई) और उनके बेटे का दोस्त शामिल हैं। धर्मवीर की पत्नी सोनी और पुत्री पायल गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का आगरा अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने अभी तक मां-बेटी को परिवार के सदस्यों की मौत की जानकारी नहीं दी है। दूसरा हादसा माइल स्टोन 131 पर गांव गढसौली के पास हुआ। यहां एक बस के पलटने से 28 लोग घायल हो गए। घायलों को बलदेव सीएचसी और मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकतर घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बस में सवार मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सब्बलगढ़ निवासी मोनू रावत के चचेरे भाई रोहित रावत की शिकायत पर लापरवाह बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हादसे में मोनू रावत का एक पैर काटना पड़ा है। वह दिल्ली में टाइल्स लगाने का काम करते हैं और परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य हैं। बस चालक और परिचालक घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.