• Fri. Nov 6th, 2026

362 मेघावी छात्र-छात्राओं विद्यार्थियों को लैपटॉप, स्मार्टफोन और सम्मान पत्र दिया

Byvijay.singhal1233

Jul 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के ब्रज धाम ऑडिटोरियम में सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुआ। इंटर सीबीएसई में ककुल शर्मा को लैपटॉप दिया गया। गौरी पाठक, कृष्णा गौतम और ध्रुव चतुर्वेदी को स्मार्टफोन से सम्मानित किया गया। यूपी बोर्ड में अथर्व पंडित को लैपटॉप तथा देवकी शर्मा, यश गौतम और वेदांत शर्मा को स्मार्टफोन दिए गए। हाई स्कूल यूपी बोर्ड में पीयूष शर्मा को डेस्क कंप्यूटर मिला। प्रेम भारद्वाज, निर्विकल्प दीक्षित और खुशी शर्मा को स्मार्टफोन प्रदान किए गए। सीबीएसई 10वीं में युवराज जोशी को डेस्क कंप्यूटर तथा अंबुजा दीक्षित, पल्लवी शर्मा और आयुष सारस्वत को स्मार्टफोन दिए गए। शेष सभी विद्यार्थियों को गिफ्ट, मिठाई पैकेट और सम्मान पत्र देकर पटका पहनाया गया। स्वामी रामदेवानंद जी महाराज ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चे देश की धरोहर हैं। कार्यक्रम में 51 विशिष्ट सहयोगियों का भी दुशाला और माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन शाम 5 बजे हुआ। संस्था द्वारा प्रकाशित परिचय पत्रिका और अगरबत्ती का गिफ्ट सभी आगंतुकों को दिया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था में डॉ. जमुना शर्मा, भगवान साहू, बिहारी लाल गोस्वामी और उषा गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.