हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता थाना क्षेत्र के गांव खायरा में एक व्यक्ति को उसके चाचा ने जमीन हड़पने के लिए बंधक बना लिया। आरोपी ने भतीजे को 5 दिनों तक जंजीरों में बांधकर रखा। पीड़ित को एक ही जगह पर शौच और भोजन करने को मजबूर किया गया। पीड़ित ने बताया कि उसके चाचा ने उसे जबरदस्ती जंजीरों से बांध दिया। चाचा उसकी जमीन को अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। आरोपी ने धमकी दी कि अगर जमीन उसके नाम नहीं की तो जान से मार देगा। पीड़ित को एक बाल्टी दी गई थी, जिसमें उसे शौच करना पड़ता था। उसी गंदगी के बीच उसे रूखा-सूखा खाना दिया जाता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को जंजीरों से मुक्त कराया। जब इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी बंधक व्यक्ति को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटाना लगी बताया गया कि पीड़ित व्यक्ति को 5 दिन तक जंजीर से बांधकर घर में बंधक रखा गया है। जंजीर में बंधे हुए व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इसके बाद पुलिस हरकत में आई और गांव खायरा पहुंच गई। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी उनके संज्ञान में आई है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं मिला है यह मामला भाई-भाई का मामला है जबकि पुलिस का कहना है कि जिस व्यक्ति को जंजीर में बांध कर रखा वह नशे का आदि हैं। यही कारण है कि परिवार के लोगों ने उसे कमरे में बंद कर रखा है लेकिन पुलिस ने अब उसे मुक्त कर दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है थाना प्रभारी ने बताया की प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
