हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान सांसद विप्लव कुमार देव गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने अधोक्षजानंद देवतीर्थ से आशीर्वाद लिया और पूजा अर्चना में भाग लिया। गोवर्धन पहुंचे विप्लव देव ने कहा कि वे जगद्गुरु शंकराचार्य का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि सनातन और भारत एक दूसरे के पूरक हैं। सनातन और शंकराचार्य से भारत का अस्तित्व है। इसलिए अपने राष्ट्र के लिए सनातन की रक्षा करना सभी का कर्तव्य है। वे चातुर्मास में शंकराचार्य आश्रम में पूजा करने आते हैं, उनको ब्रजभूमि में शांति मिलती है। आश्रम में उन्होंने आद्य शंकराचार्य भगवान की चरण पादुका का पूजन किया और गोवर्धन पुरी पीठ के ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी निरंजन देवतीर्थ महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात स्वामी अधोक्षजानंद की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य के अनुसार सावन मास में विशेष अनुष्ठान प्रतिदिन आयोजित हो रहे हैं, जिसमें देशभर से श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
