• Thu. Feb 26th, 2026

फरह के विद्यालय में जर्जर भवन में पढ़ रहे 235 विद्यार्थी

ByVijay Singhal

Jul 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में संचालित सरकारी स्कूल का भवन जर्जर होने से यहां पढ़ने आने वाले विद्यार्थियाें में डर का माहौल है। इस प्राथमिक विद्यालय के दो कमरों में 235 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि यह विद्यालय 63 साल पुराना है। तब इसे गर्डर और पत्थर की पटिया से बनाया गया था, लेकिन देखरेख नहीं होने के कारण अब इसके गाडर गल गए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए अब उन्हें कक्षा से बाहर बैठाकर पढ़ाना पड़ता है, लेकिन बारिश अथवा तेज धूप होने पर वापस भवन में ही आना पड़ता है। उन्होंने बताया कि स्कूल के कक्ष को सही कराने के लिए कई बार पत्र लिखा, लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वंदना सक्सेना ने बताया कि उनके विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है। भवन जर्जर होने से पढ़ाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में 10 शिक्षकों का स्टाफ तैनात है। उधर, विद्यालय आने वाले बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि सरकार स्कूलों को बंद तो कर रही है, लेकिन जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, उनकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। प्रभारी बीएसए कैलाश शुक्ला ने बताया कि विद्यालय के जर्जर होने की जानकारी मिली है, जल्द की इसका समाधान कराया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.