• Wed. Nov 4th, 2026

ऊर्जा मंत्री ने किए बांके बिहारी के दर्शन, मंदिर पहुंचने के बाद विरोध कर रहे समूह से भी की चर्चा

Byvijay.singhal1233

Jul 20, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन के श्रीबांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास गठन को लेकर समर्थन और विरोध दोनों ही तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आती रहती हैं। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे और इस दौरान भी कुछ महिलाओं ने अपनी बात रखने के लिए नारेबाजी की। इसके बाद मंत्री एके शर्मा ने उनसे मुलाकात की और उनकी समस्या को सुना। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि विकास कार्यों के साथ इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि किसी के भी साथ अन्याय न हो। इसके बाद भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने मंत्री शर्मा को 4 नंबर गेट से बाहर निकाला। जब वे वीआईपी रोड स्थित जुगल गोस्वामी की गद्दी पर पहुंचे, वहां भी उन्होंने लोगों की बातों को सुना और उसे संज्ञान में लिया। मंत्री एके शर्मा ने कहा कि वे जनता की भावनाओं का पूरा सम्मान करते हैं और किसी भी फैसले में उनकी सहमति को प्राथमिकता दी जाएगी। आपको बता दें कि वृंदावन में श्री बांके बिहारी जी के लाखों भक्तों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। प्रस्तावित श्री बांके बिहारी जी मंदिर कॉरिडोर केवल एक सुगम मार्ग नहीं, बल्कि आस्था और सुविधाओं का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने स्पष्ट किया है कि कॉरिडोर में एक नहीं, बल्कि कई वैकल्पिक प्रवेश द्वार होंगे, जिससे हर भक्त आसानी से बिहारी जी के दर्शन कर पाएंगे। इसके निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी ध्यान में रखा जाएगा।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.