• Wed. Nov 4th, 2026

जालिम पिता के रात में बेटी के रोने से नींद में पड़ा खलल, थप्पड़ मार-मारकर एक वर्षीय मासूम की ले ली जान

Byvijay.singhal1233

Jul 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सौंख में एक पिता ने एक वर्षीय बेटी की पिटाई कर दी। इससे मासूम की हालत बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दाैरान बच्ची की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना थाना मगोर्रा क्षेत्र के एक गांव की है। दंपती शुक्रवार रात सो रहा था। रात करीब नाै बजे साथ सो रही एक वर्ष की मासूम बेटी रोने लगी। इस पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। दोनों झगड़ने लगे। पिता ने एक साल की बेटी को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। पिता की पिटाई एक साल की मासूम नहीं सह सकी। वह बेहोश हो गई। इस पर परिजन मासूम को उपचार के लिए अस्पताल लेकर दाैड़े। यहां बच्ची को भर्ती कर लिया गया। उपचार के दाैरान शनिवार सुबह करीब नाै बजे मासूम की माैत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मासूम के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पिता ने मासूम बेटी को थप्पड़ों से पीटा था। उपचार के दौरान मौत हो गई। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से पिता फरार है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.