• Sun. Nov 1st, 2026

कोसीकलां में अग्रसेन पार्क का होगा सौंदर्यीकरण

Byvijay.singhal1233

Jul 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में पुरानी जीटी रोड पर महाराजा अग्रसेन पार्क का 20 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए अग्रवाल सभा ने तैयारी कर ली है। एक सप्ताह में कार्य शुरू करा दिया जाएगा। पुरानी जीटी रोड पर महाराजा अग्रसेन पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर अग्रवाल सभा ने योजना बनाई है। सभा अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल एवं मंत्री मनीष कादौनियां ने बताया कि पार्क के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। इसमें राजस्थान के जालीदार लाल पत्थर का उपयोग होगा। इस कार्य में करीब 20 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसे सभी अग्रबंधुओं के सहयोग से पूरा कराया जाएगा। गोयल ने बताया कि सभा के द्वारा जल्द ही एक काॅलेज खोलने की भी योजना बनाई जा रही है। इसके लिए एक ट्रस्ट का गठन कर कार्य को अंजाम दिया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.