• Sat. Oct 31st, 2026

मथुरा रिफाइनरी ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

Byvijay.singhal1233

Jul 15, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

पौधरोपण, स्वच्छता किट वितरण, जागरूकता रैली निकालकर किया सभी को स्वच्छता के प्रति सजग

मथुरा | पूरे देश में दिनांक 01 से 15 जुलाई 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया जिसका विषय था- “स्वच्छ भविष्य के लिए एकजुट प्रयास” |
राष्ट्रीय स्वच्छता समारोह का हिस्सा बनते हुए मथुरा रिफाइनरी ने भी पूरे सप्ताह में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रिफाइनरी कर्मियों, सी आई एस एफ जवानों, गृहणियों, स्कूली बच्चों और अपने संविदा कर्मियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया|
एक नवीन पहल के अंतर्गत, मथुरा रिफाइनरी ने टाउनशिप स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र- छात्राओं से पौधरोपण करवाया और उनसे एक पेड़ माँ के नाम लगवाकर, पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाने का प्रयास किया| इसके साथ ही रिफाइनरी साथियों के लिए “मैं एक स्वच्छता योद्धा हूँ” नाम से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जिसमें रिफाइनरी कर्मियों ने हस्ताक्षर कर स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की कटिबद्धता दोहराई|
रिफाइनरी में इस दिनों समर इंटर्न भी प्रशिक्षण ले रहे है। विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक ले दुष्प्रभावों पर अपनी प्रस्तुति देकर सभी को प्रभावित किया। रिफाइनरी व टाउनशिप स्थित संविदा कर्मियों को भी स्वच्छता की शपथ दिलवाई गयी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता द्वारा स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े सवाल पूछे गए और उन्हे भी स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य के लिए प्रेरित किया गया|
पखवाड़े के दौरान टाउनशिप निवासियों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गयी जिसमें हर उम्र के टाउनशिप निवासियों ने हिस्सा लिया और देश को स्वच्छ रखने में अपने एकजुट प्रयासों को दर्शाया| इसके अलावा दिल्ली पब्लिक स्कूल व केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, रिफाइनरी कर्मियों के लिए कहानी प्रतियोगिता, सी आई एस एफ जवानों के लिए नारा प्रतियोगिता, रिफाइनरी कर्मियों के नो से 15 साल तक के बच्चों और गृहणियों के लिए “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे भारी संख्या में लोगों ने भागीदारी की और स्वच्छता पखवाड़े को सफल बनाया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.