हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में नेशनल हाइवे 19 पर स्थित कंपोजिट शराब की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा करीब 30 लाख रुपए का माल जलकर राख हो गया। दुकान ज्योति गौड़ के नाम से चौमुहां हाइवे पर संचालित है। इसके मालिक रवि चौधरी हैं। शुक्रवार रात सेल्समैन दुकान बंद करके घर चला गया था। इसके बाद रात में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान की छत का पत्थर चटक कर गिर गया। दुकान में रखे तीन फ्रिज और दो पंखे भी जलकर नष्ट हो गए। दुकान में रखी बीयर और इंग्लिश शराब की बोतलें भी जल गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और जैंत पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
