हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज विजय सिंघल
मथुरा में कोसीकलां पुलिस व एसओजी टीम ने नमामि गंगे जल परियोजना से जुड़ी बड़ी पाइप चोरी का खुलासा किया है। कोसीकला पुलिस और एसओजी टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में लोकेंद्र उर्फ लौकी उर्फ विष्णु और आशीष नायर शामिल हैं। लोकेंद्र गोवर्धन के पाली का रहने वाला है। आशीष छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का निवासी है। तीसरा आरोपी गजेंद्र उर्फ गगन चौधरी मौके से फरार हो गया। वह अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के पीरोडिया गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों से 96 डक्ट पाइप और 27,000 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 18 जून को कोसीकला चौकी शाहपुर क्षेत्र से तीन जगहों से 35 पाइप चुराए। इसके अलावा राया थाना क्षेत्र के चुराहंसी गांव से 73 पाइप, जमुनापार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर से 21 पाइप, गोवर्धन थाना क्षेत्र के पाली से 9 पाइप और जैत थाना क्षेत्र के जुल्हैंदी गांव से 25 पाइप चोरी किए। आरोपियों ने कुल 163 पाइप चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपियों को कैंटीन होटल के पास फैक्ट्री एरिया में जाने वाले रास्ते पर एक बंद फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया। चोरी की गई पाइप लाइन नमामि गंगे परियोजना के तहत जनपद मथुरा में बिछाई जा रही थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
