• Sat. May 16th, 2026

31.79 लाख रुपये की जाली टिकट लगाकर 12 राज्यों में भेजी गई थी डाक

ByVijay Singhal

Jul 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता उपडाकघर से 12 राज्यों में 31.79 लाख रुपये के जाली टिकट लगाकर डाक भेजी गई थी। 1.27 लाख डाक भेजने के लिए इन टिकटों का प्रयोग किया गया। जांच पूरी होने के बाद जब आंकड़े सामने आए तो डाक विभाग के भी होश उड़ गए। रिपोर्ट आने के बाद विभाग एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। ,दिसंबर 2024 में छाता उपडाकघर में जाली टिकट लगाकर डाक भेजने का मामला सामने आया था। विभाग ने प्राथमिक जांच के बाद उप डाकपाल मदन लाल और लिपिक मोहित को निलंबित कर दिया था और मामले की जांच के आदेश दिए थे। सहायक प्रवर डाक अधीक्षक की अध्यक्षता में गठित टीम ने गहराई से जांच की तो पता चला कि यह फर्जीवाड़ा उनकी सोच से भी बड़ा है। मई 2024 से 7 दिसंबर 2024 तक कुल 127176 लिफाफों में कुल 31.79 लाख रुपये की जाली टिकट लगाईं गईं। प्रत्येक लिफाफे पर 26 रुपये की टिकट लगाई गई, जिसमें पांच, दस, 15 और 20 रुपये की टिकट जाली और एक रुपये की टिकट असली थी। लाखों रुपये जाली टिकट लगाकर डाक विभाग को नुकसान पहुंचा गया। इस बीच छाता उप डाकघर में केवल 25 हजार रुपयों की ही टिकटें बिकीं। जांच रिपोर्ट आने के बाद अब विभाग एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.