• Thu. Nov 5th, 2026

बरसाना स्वास्थ्य केंद्र में शराब की बोतलें मिलीं,6 साल से एक ही डॉक्टर तैनात, सीएमओ ने जांच के दिए आदेश

Byvijay.singhal1233

Jul 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन तहसील स्थित बरसाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति चिंताजनक हो गई है। स्वास्थ्य केंद्र के एक दफ्तर में शराब और बीयर की खाली बोतलें मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 6 वर्षों से केवल एक ही डॉक्टर कार्यरत हैं। मरीजों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर सुविधाओं के दावों के विपरीत यहां की स्थिति है।वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर के अंदर शराब की खाली बोतलें साफ नजर आ रही हैं। इससे पहले भी केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर कई शिकायतें आई हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजीव यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.