हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा
मथुरा- पीएनसी कंपनी में कार्यरत ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजन राया पहुंचे और कंपनी पर टार्चर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। इटावा के रहने वाले सुशील कुमार पीएनसी कंपनी में टंफर चालक थे जिनका आज सुबह राया कट पर खड़े डंफर में शव मिला है। शव की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने एक वीडियो भी बनाया है जिसमें कंपनी पर शोषण करने का आरोप लगाया है वीडियो में मृतक ने कहा है कि उनके साथ कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदार कंपनी होगी. मृतक द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक के परिजन सुदेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह उनको सूचना मिली कि उनके भाई की मौत हो गई है। उन्होंने कंपनी पर मृतक को टार्चर करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
