• Thu. Nov 5th, 2026

वृंदावन में खुला नगर का पहला राजकीय डिग्री कॉलेज

Byvijay.singhal1233

Jul 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर का पहला राजकीय डिग्री कॉलेज खुल गया है। 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार चार मंजिला भवन के इस कॉलेज में प्रवेश प्रकिया शुरू हो गई है। अभी बीए, बीकॉम और बीएससी में प्रवेश दिया जा रहा है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. विनय चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर में 71 कॉलेज खोले थे। जिसमें मथुरा जनपद में तीन कॉलेज बनाए गए थे। इसी के तहत वृंदावन में मथुरा-वृंदावन रोड स्थित काशीराम आवासीय योजना के पास एक राजकीय डिग्री कॉलेज खोला गया। वहीं देहात क्षेत्र के लिए फरह और गोवर्धन में कॉलेज खोला गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर सभी कार्याें को किया जा रहा है। अभी यहां चार शिक्षकों की तैनाती हो गई है। नए सत्र के प्रवेश शुरू हो गए हैं। बेहद कम फीस में यहां प्रवेश दिया जा रहा है। कॉलेज की यह इमारत 2021 में बनना शुरू हुई थी। 15 मई 2024 को इसे हैंडओवर कर दिया गया था।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.