हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन की कुंजगलियों में ही ठाकुर बांकेबिहारी बसते हैं, इन्हें ऐसे ही रहने दो। यह कहना था कि मंगलवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रांगण में एक बैनर के साथ पहुंचे पंजाब के अमृतसर निवासी श्रद्धालु राजू का। उन्होंने कॉरिडोर का विरोध दर्ज कराते हुए अपनी भावनाएं प्रकट कीं। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। श्रद्धालु राजू ने कहा कि वे पंजाब से खास तौर पर यहां विरोध दर्ज कराने आए हैं। जब भी वे वृंदावन आते हैं, तो यहां की कुंजगलियों में जो अलौकिक महक, शांति और भक्ति का अनुभव होता है, वह संसार में और कहीं नहीं मिलता। उन्होंने आगे कहा कि यह स्थान कोई पिकनिक स्पॉट नहीं है, यह भक्तों की श्रद्धा और ठाकुरजी की लीला स्थली है। कुंजगलियां केवल रास्ते नहीं हैं, ये वृंदावन की आत्मा हैं। अगर इन्हें तोड़ दिया गया तो ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन का वह भाव कहां बचेगा? यहां की हर गली, हर कण में ठाकुरजी स्वयं विराजमान हैं। राजू ने सरकार से अपील की कि वह इस परियोजना को पुनः विचार में ले और वृंदावन की पारंपरिक पहचान को सुरक्षित रखे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
