हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में जर्जर सड़कों और गड्ढों ने नागरिकों की सेहत पर बुरा असर डालना शुरू कर दिया है। सौ शैय्या अस्पताल में हर रोज कमर दर्द की शिकायत लेकर औसतन दस मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अधिकतर मामलों में मरीजों को रीढ़ की हड्डी से जुड़ी सॉफ्ट टिश्यू इंजरी और डिस्क से संबंधित समस्या सामने आ रही है। सौ शैय्या अस्पताल के ईएमओ डा. शशी रंजन का कहना है कि सड़कों पर गड्ढे होने के कारण लोगों के रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है। इससे पीठ के निचले हिस्से में दर्द, स्लिप डिस्क और मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्याएं हो रही हैं। पिछले कुछ महीनों में कमर और पीठ दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगभग 30% की वृद्धि देखी गई है। नागरिकों को सलाह दी है कि अगर कमर दर्द हो तो पीठ को सपोर्ट देने वाला कुशन या बेल्ट पहनें, लंबी दूरी पर बार-बार ब्रेक लें और पीठ की नियमित एक्सरसाइज करें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
