• Sat. May 16th, 2026

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अकबरपुर में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

ByVijay Singhal

Jul 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले की छाता विधानसभा के चौमुंहा मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर चौमुंहा मंडल के गांव अकबरपुर स्थित अनाथ गौशाला मदन मोहन दास के स्थान पर संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मुदिता शर्मा ने संगोष्ठी सभा को संबोधित किया एवं सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन मंडल अध्यक्ष मुरारीलाल सिसोदिया ने किया। इसी बीच महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मुदिता शर्मा ने मंडल उपाध्यक्ष हरि गोपाल शास्त्री सहित अन्य मंडल के कार्यकर्ताओं का पटुका पहनकर स्वागत किया।। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल सिसोदिया, मंडल महामंत्री विनोद सिंह, मंडल उपाध्यक्ष हरिगोपाल शास्त्री, डॉ राजवीर सिंह, सत्यनारायण, विशनचंद , अजय सिंह, बच्चू सिंह, मुकेश सिसोदिया, जय शर्मा, राजकुमारी देवी, सोनू गौड़, राहुल शर्मा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.