हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 05 जुलाई 2025/ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियों के साथ विश्व प्रसिद्ध राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला 2025 के दृष्टिगत परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पैदल तथा ई-रिक्शा के माध्यम से छोटी परिक्रमा मार्ग पर की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने दानघाटी मंदिर पर भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने परिक्रमा मार्ग, विभिन्न गलियों एवं मंदिरों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ड्यूटी प्वाइंटों को चेक किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति को चेक करते हुए निर्देश दिए कि अपनी अपनी ड्यूटी का निर्वहन जिम्मेदारी से करे। मेला बहुत महत्वपूर्ण है तथा करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं यहां परिक्रमा लगाने आयेंगे। किसी को भी असुविधा नहीं होनी चाहिए। हमे अपने व्यवहार में विनम्र रहना है।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सौंख स्थित महमदपुर चौराहा पर सुगम यातायात एवं रोड़वेज व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित रहने हेतु जायजा लिया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम से सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात आदि व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव, तहसीलदार गोवर्धन मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
