हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 की वार्षिक अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन रविवार को मथुरा के प्रतिष्ठित होटल अभिनंदन में भव्य रूप से किया गया। यह कार्यक्रम रोटरी वर्ष के समापन से पूर्व आयोजित किया गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने अपनी कोर टीम के साथ मिलकर वर्षभर उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए क्लबों और रोटेरियन्स को सम्मानित किया। समारोह में न केवल सम्मान प्रदान किए गए, बल्कि पूरे वर्ष के महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों की झलक भी प्रस्तुत की गई, जिसने सभी उपस्थित जनों को प्रेरित किया।प्रमुख अवॉर्ड से में पूर्ण कार्य को करने के लिए सोनल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, मार्गदर्शन एवं CSR के लिए पवन अग्रवाल PDG, रवि प्रकाश अग्रवाल PDG कृष्ण दयाल अग्रवाल मथुरा आरोग्यम के लिए सविता मेहरोत्रा जी बरेली, बेबी वॉर्मर्स के लिएराज मेहरोत्रा को दिए गए। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 ने इस वर्ष कुल 23 महत्वपूर्ण ग्रांट परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी कीं। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीकी क्षेत्र में किए गए कार्य विशेष रूप से सराहनीय रहे। डिस्ट्रिक्ट द्वारा 17 विद्यालयों में कंप्यूटर लैब स्थापित की गईं, जो गंजडुंडवारा, कासगंज, मथुरा तथा उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित हैं। साथ ही 6 विद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स लैब्स की स्थापना की गई, जो भविष्य की तकनीक से छात्रों को जोड़ने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इसके अतिरिक्त तीन स्कूलों का संपूर्ण कायाकल्प हैप्पी स्कूल परियोजना के अंतर्गत किया गया, जिससे विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और तकनीक से युक्त शिक्षा वातावरण प्राप्त हुआ।स्वास्थ्य क्षेत्र में रोटरी 3110 का योगदान अत्यंत उल्लेखनीय रहा। आरोग्यम प्रोजेक्ट के अंतर्गत पूरे डिस्ट्रिक्ट में 70,000 से अधिक छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण पाँच विभिन्न मानकों पर किया गया। यह पूरा अभियान लगभग सात करोड़ रुपये के मूल्य का कार्य रहा, किंतु चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क सेवाएं देने के कारण इसे न्यूनतम खर्च में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इसके अतिरिक्त 110 बेबी वॉर्मर्स को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और चैरिटेबल अस्पतालों में वितरित किया गया। साथ ही, कानपुर और आगरा में ब्लड डोनेशन वैन, हार्ट चेकअप वैन और नेत्र परीक्षण वैन की सुविधा शुरू की गई। अलीगढ़ स्थित गांधी आई हॉस्पिटल और फिरोजाबाद के अस्पताल को नेत्र चिकित्सा उपकरण प्रदान किए गए, जिससे क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को बल मिला।
वित्तीय सहयोग के क्षेत्र में भी डिस्ट्रिक्ट 3110 ने वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ी। रोटरी फाउंडेशन को इस वर्ष लगभग 6.5 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 5.5 करोड़ रुपये) का योगदान दिया गया, जो अंतरराष्ट्रीय रोटरी नेटवर्क में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।रोटरी ने इस वर्ष कला और खेल के क्षेत्र में भी विशेष पहचान बनाई। जिला स्तरीय खेल एवं संगीत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें टेनिस प्रतियोगिता को AITF मान्यता के साथ करवाया गया। वहीं, संगीत प्रतियोगिता के सेमीफाइनलिस्ट्स को मुंबई भेजकर उन्हें प्रोफेशनल गायन प्रशिक्षण दिलाया गया, जिससे युवा प्रतिभाओं को मंच और मार्गदर्शन दोनों प्राप्त हुआ।
समारोह के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने कहा कि रोटरी का कार्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। उन्होंने सभी क्लबों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान सिर्फ पुरस्कार नहीं, बल्कि आने वाले समय के लिए और अधिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों, क्लब अध्यक्षों, असिस्टेंट गवर्नर्स और विभिन्न शहरों से आए रोटेरियन्स की उपस्थिति रही। आयोजन का समापन आगामी रोटरी वर्ष के लक्ष्यों और योजनाओं की झलक के साथ हुआ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
