• Sat. May 16th, 2026

मजदूरों से भरे टेंपो को मारी टक्कर, हाईवे पर बिखरे पड़े खून से लथपथ घायल, एक की हालत गंभीर

ByVijay Singhal

Jul 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 स्थित चेतक एकेडमी के समीप रविवार को अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में 10 मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 स्थित चेतक एकेडमी के समीप छाता से मथुरा की ओर जा रहे मजदूरों से भरे टेम्पो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से टेपों पलट गया। मजदूर हाईवे पर इधर-उधर गिर गए। हादसा होते ही हाईवे पर वाहनों के पहिया थम गए। राहगीरों ने हाईवे पर पड़े मजदूरों को एक तरफ किया। पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ आशीष सिंह ने बताया कि हादसे में 10 मजदूर घायल हुए है, इसमें एक की हालत गम्भीर है। ये छाता से टेम्पो में बैठकर रोजाना की तरह खेतों में काम करने जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.