• Sat. May 16th, 2026

अनुसूचित जाति के दूल्हों की घुड़चढ़ी पर विवाद…डीजे बजाने से रोका, मारपीट में दो लोग हुए घायल

ByVijay Singhal

Jul 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जमुना पार थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति के युवकों की शादी समारोह में घुड़चढ़ी और डीजे बजाने पर विवाद हो गया। इस घटना में एक लड़की और एक व्यक्ति चोटिल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद बरात दाऊजी के निकट स्थित गांव की ओर रवाना हो गई। डहरुआ निवासी सुनहरी लाल के पुत्रों राम और सौरभ की दाऊजी के निकट एक गांव की युवतियों से शादी तय हुई है। शनिवार शाम को बरात जाने से पहले गांव में घुड़चढ़ी के दौरान डीजे बज रहा था। घुड़चढ़ी जब समाप्त होने को थी, तभी सवर्ण समाज के कुछ युवकों ने डीजे बजाने का विरोध करते हुए डीजे ना बजाने को कहा। इस पर बात बढ़ गई। डीजे बजाना बंद न करने पर उन लोगों ने मारपीट कर दी, जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले। इसके बाद बरात दाऊजी के निकट स्थित गांव के लिए रवाना हो गई, जहां शाम को शादी संपन्न हुई। सीओ संदीप सिंह ने ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस घटना में देवेंद्र की पुत्री सलोनी और लाल सिंह के पुत्र गौतम के मामूली चोट आई है। पुलिस के पहुंचने पर विवाद कर रहे लोग भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषी लोगों की तलाश कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.