• Sat. May 16th, 2026

कोसीकलां में केवाईसी के नाम पर दंपती के खाते से उड़ाए 2.14 लाख

ByVijay Singhal

Jul 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के नंदगांव रोड पर एक कंपनी में नौकरी करने वाले युवक बैंक खाते से साइबर ठगों ने केवाईसी करने के बहाने दो लाख 14 हजार रुपये निकाल लिए। यह रकम ठगों ने कई बार में ट्रांसफर की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नंदगांव रोड पर एक कंपनी में नौकरी करने वाले जयवीर ने बताया कि उनके मोबाइल पर कॉल आई थी। बात करने वाला व्यक्ति साइबर ठग था, जिसने उन्हें बैंक खाते की केवाईसी कराने की बात कही। साथ ही पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही करने का झांसा दिया। इसके बाद जालसाज ने उनके मोबाइल पर लिंक भेजकर स्वयं केवाईसी कराने को कहा। फिर मोबाइल पर पहुंची ओटीपी को पूछा और उनके बैंक खाते से 2 लाख 14 हजार रुपये उड़ा दिए। जब उनके पास रुपये कटने का मैसेज पहुंचा तब उन्होंने बैंक खाता बंद कराया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.