• Sat. May 16th, 2026

सांसद हेमा मालिनी के बयान पर बवाल, लोगों में आक्रोश; कांग्रेस ने किया ये ऐलान

ByVijay Singhal

Jul 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी के विवादित बयान के बाद सियासत गरमाती जा रही है। कांग्रेसियों ने बयान की कड़ी निंदा की है। साथ कहा है कि सांसद को तानाशाही और अहंकार भरे बयान पर ब्रजवासियों से माफी मांगनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेसी सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। वात्सल्य ग्राम के कोषाध्यक्ष महेश खंडेलवाल ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा है कि सांसद का यह बयान ब्रजवासियों को अपमानित करने वाला है। यह ब्रज की आत्मा पर चोट करने जैसा है। इधर, बिहारीजी मंदिर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के संरक्षक पंडित महेश पाठक ने भी सांसद के बयान की कड़ी आलोचना की। पलटवार करते हुए उन्होंने कहा ब्रजवासी कहीं नहीं जाएगा, पहले वह लोग जाएं जो बाहर से यहां आकर ब्रज की सांस्कृतिक पहचान को बदलना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि कॉरिडोर निर्माण और मंदिर न्यास गठन के विरोध में जारी आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हैं और हर स्तर पर सहयोग करेंगे। सांसद के इस बयान से सेवायत भी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि यह केवल एक गलियारे या न्यास का मुद्दा नहीं, बल्कि ब्रज की परंपरा, पहचान और सांस्कृतिक अस्मिता का सवाल है। सांसद के बयान के बाद कांग्रेसियों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन का प्रयास किया। चुंगी चौराहे पर कांग्रेसियों ने जमकर सांसद विरोध नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने जबरन कांग्रेसियों वहां से हटाया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.