हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला में स्वच्छ एवं पवित्र तलहटी के संकल्प के साथ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने परिक्रमा मार्ग में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। उनके साथ प्रशासनिक टीम ने भी प्लास्टिक मुक्त ब्रज की रज अभियान को आगे बढ़ाते हुए गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर विशेष सफाई की। डीएम ने स्वयं झाडू़ से परिक्रमा मार्ग की सफाई की तथा आस पास के क्षेत्र में फैले कूड़े को एकत्रित किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक न केवल वातावरण को नुकसान देती है बल्कि, इसके सेवन से पशु भी बीमार हो रहे है। जिलाधिकारी ने सभी से आवाह्न किया कि अपने दुकानों, मंदिरों, कुंडों, घरों, होटलों, आश्रमों आदि के सामने तथा आस पास सफाई रखें एवं डस्टबिन का प्रयोग करें। सफाई अभियान में अपर जिलाधिकारी अमरेश कुमार, पंकज कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी नीलम श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह, तहसीलदार मनीष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल आदि थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
