हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के मुड़िया मेले में दर्शन करने के लिए कई शहरों से श्रद्धालु आ रहे हैं। इन श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने कासगंज से मथुरा के लिए 8 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया है। ये ट्रेनें 12 जुलाई तक नियमित संचालित होंगी। इन ट्रेनों के आठ-आठ फेरे भी बढ़ाए गए हैं। इज्जतनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि मुड़िया मेले में श्रद्धालुओं की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेन नंबर (05314 व 05313) मथुरा जंक्शन-कासगंज और (05316 व 05315) कासगंज-मथुरा मेला का संचालन 12 जुलाई तक किया जाएगा। इन ट्रेनों के आठ-आठ फेरों को बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि (05314) मथुरा जंक्शन-कासगंज, मथुरा जंक्शन से दोपहर 2.20 बजे व मथुरा छावनी से 2.35 बजे निकलेगी जो कासगंज शाम 4.30 बजे पहुंचेगी। जबकि वापसी में 05313 कासगंज-मथुरा मेला ट्रेन 4.50 बजे निकलेगी जो मथुरा जंक्शन 7.35 पहुंचेगी। इसके अलावा (05316) कासगंज-मथुरा मेला ट्रेन कासगंज से रात 12.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मथुरा जंक्शन सुबह 03.15 पहुंचेगी। जबकि वापसी में (05315) मथुरा जंक्शन से 04.50 बजे प्रस्थान कर कासगंज 07.00 बजे पहुंचेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
