हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन में राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले में अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में न केवल श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया, बल्कि धार्मिक स्थलों की गरिमा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस व प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 19 लोगों के सामान को जब्त कर लिया है। बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित पूंछरी के लौठा के वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में देखा जा सकता है कि देश विदेश से गिरिराज जी की परिक्रमा करने आए श्रद्धालुओं के सामने ही सड़क पर स्टेज पर कुछ महिला डांसर अश्लील गानों पर डांस करते नजर आ रही हैं। यह वायरल वीडियो शुक्रवार की मध्य रात्रि का बताया जा रहा है। जो कि सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरे हुए है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख प्रशासन सतर्क हो गया और डीजे वालों के खिलाफ कार्रवाई कर दी। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने बताया कि शिकायत मिलने पर परिक्रमा मार्ग का दौरा किया गया। जिसमें 19 जगह डीजे बजता मिला तथा डांस हो रहा था। उक्त 19 लोगों का समान जब्त कर सभी को हिदायत दी गई है। अगर कोई भी ऐसी हरकत पाए गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
