• Sat. May 16th, 2026

मथुरा ध्रुवघाट शमशान स्थल संचालन समिति कोर ग्रुप की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गैस विद्युत शब्दाग्रह की निशुल्क संचालन

ByVijay Singhal

Jul 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा ध्रुवघाट शमशान स्थल संचालन समिति कोर ग्रुप की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गैस विद्युत शब्दाग्रह की निशुल्क संचालन का निर्णय लिया गया इसके लिए महेश राजस्थान साड़ी संयोजक व योगेंद्र गोयल ट्रेजरी को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई व निवर्तमान मंत्री अनिल मित्तल द्वारा समिति से दिए गए इस्तीफा को मंजूर करते हुए उन्हें समिति की सभी जिम्मेदारियां से मुक्त कर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष डॉक्टर अशोक अग्रवाल द्वारा बताया गया कि मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण, मथुरा वृंदावन नगर निगम व मथुरा ध्रुवघाट शमशान स्थल संचालन समिति तीनों पक्षों की संयुक्त विचार विमर्श लिखित शर्तों के बाद कुछ कमियों के पूर्ण हो जाने पर शमशान घाट संचालन समिति इसका निशुल्क संचालन करेगी इस शबग्रह में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं रखा गया है यहां पूर्ण धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप कम समय में शब दहन होगा।
उपस्थित संरक्षकगण गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी व धनेश मित्तल ने बताया कि निशुल्क शब्दाग्रह में धार्मिक मान्यताओं का भी पूर्ण ध्यान रखा गया है त्रिपक्षीय लिखित समझौते के बाद समिति इसका संचालन कुशलता पूर्वक करेगी इसके लिए समिति सदस्य महेश राजस्थान साड़ी को संयोजक व योगेंद्र गोयल ट्रेजरी को सह संयोजक बनाकर जिम्मेदारी दी गई है
संरक्षकगण उमाशंकर अग्रवाल एडवोकेट व शशि भानु गर्ग द्वारा बताया गया कि शीघ्र ही एक भव्य उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा यह सुविधा कम समय में शब दहा करने लकड़ी बचाने व प्रदूषण मुक्ति के लिए लाभकारी रहेगी। बैठक का संचालन करते हुए समिति के मंत्री उमेश अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि निवर्तमान  मंत्री अनिल मित्तल द्वारा समिति से इस्तीफा भेजा है जिसे पढ़कर सुनाया गया व सर्वसम्मति से इसे स्वीकार करते हुए उन्हें समिति की सभी जिम्मेदारियां से मुक्त कर दिया गया। बैठक में योगेंद्र गोयल, पराग गुप्ता, राजेश मित्तल, कैलाश अग्रवाल, सतीश चंद्र अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.