• Sat. May 16th, 2026

गोवर्धन की परिक्रमा में कंकड़ियां दे सकती हैं संतों और श्रद्धालुओं को पीड़ा

ByVijay Singhal

Jul 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन की सात कोस परिक्रमा में  चकलेश्वर मंदिर के पास से होकर गुजरने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त है। वहीं जतीपुरा मुखारविंद मंदिर के पास बिखरी कंकड़ियां मुड़िया संतों और श्रद्धालुओं के लिए पैरों में चुभन और घाव का कारण बन सकती हैं। आज से 11 जुलाई तक लगने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेले में हर दिन लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मेले की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी सीपी सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार लगातार निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं, लेकिन अभी भी कई जगहों पर काम अधूरा नजर आ रहा है। विशेषकर मुड़िया शोभायात्रा के दौरान क्षतिग्रस्त रास्ते व कंकड़ियां संतों व श्रद्धालुओं को गंभीर चोट पहुंचा सकती हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.