• Sat. May 16th, 2026

कोसीकलां स्टेशन पर मिलेगी जलभराव से निजात, सीसी सड़क का निर्माण शुरू

ByVijay Singhal

Jul 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे प्रशासन ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। तेज बारिश के चलते रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर जलभराव की समस्या यात्रियों के लिए एक बड़ी परेशानी बन गई है। जलभराव के कारण यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश करने और बाहर निकलने में मुश्किल हो रही है। इस समस्या को देखते हुए अमर उजाला में बुधवार के अंक में स्टेशन के मुख्य गेट पर जलभराव, यात्री परेशान शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद रेलवे अधिकारी को मार्ग निर्माण की सुध आ गई और कार्य शुरू करा दिया गया। जर्जर मार्ग पर सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्य गेट से लेकर बुकिंग कार्यालय तक कार्य शुरू हो गया है। दैनिक यात्री संघ के दीपक अग्रवाल ने कहा कि स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है, उसी के तहत सड़क निर्माण होने से काफी लाभ मिलेगा। स्टेशन अधीक्षक राजूलाल मीणा ने बताया कि जल्द ही सड़क निर्माण पूरा हो जाएगा। इससे यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.