• Mon. Nov 9th, 2026

व्रन्दावन में महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट पर धमकाने का लगाया आरोप

Byvijay.singhal1233

Jul 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर और न्यास के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट पर धमकाने का आरोप लगाया है। इससे सेवायतों और ब्रजवासियों में आक्रोश है। मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से किए जाने की बात महिलाओं ने कही है। गोस्वामियों के साथ ही महिलाओं द्वारा भी लगातार कॉरिडोर का विरोध किया जा रहा है। प्रतिदिन शांतिपूर्ण तरीके से पूजा पद्धति के जरिए महिलाएं अपना विरोध दर्ज करा रही हैं। बृहस्पतिवार को भी महिलाएं श्री बांके बिहारी मंदिर के चबूतरे पर मौजूद थीं। सभी एकत्रित होकर कात्यायनी मां के मंदिर जाने की तैयारी कर रहीं थीं। महिलाओं का आरोप है कि इसी दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार अपनी टीम के साथ आए और उन्होंने महिलाओं को धमकाना शुरू कर दिया। विरोध दर्ज कराने के लिए पहुंची लॉ स्टूडेंट किशोरी गोस्वामी ने आरोप लगाया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें धारा 144 (बीएनएस के अनुसार वर्तमान में यह धारा बदल गई है) लागू होने की बात कहते हुए एफआईआर कराने की धमकी दी। साथ ही उनके पतियों पर भी कार्रवाई करने की बात कहते हुए धमकाया। कहा कि प्रदर्शन करना है तो अनुमति लेनी होगी। इससे महिलाओं में आक्रोश है। नीलम गोस्वामी का कहना है कि महिलाओं ने किसी प्रकार से कोई शांतिभंग नहीं की है। वह अपने बिहारी जी से प्रार्थना कर रही हैंए जिसका उन्हें पूरा अधिकार है। उन्होंने मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। आनंद किशोर गोस्वामी और हिमांशु गोस्वामी ने भी अधिकारी के इस रवैये को गलत बताया। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार का कहना है कि महिलाओं द्वारा धमकाने का आरोप गलत है। मंदिर के बाहर प्रदर्शन करने से यातायात बाधित रहता है। इस कारण से उन्होंने केवल समझाया और कहा कि प्रदर्शन करना है तो अनुमति ले आएं। वहीं डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने भी ऐसे किसी मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.