• Sat. Oct 17th, 2026

मथुरा बार एसोसिएशन चुनाव मेंपहली बार हुई दोबारा मतगणना, डाले गए मतों के मुकाबले गिने गए मतों में आया था अंतर

Byvijay.singhal1233

Oct 9, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को हुए मतदान के बाद मतों की गिनती की गई। शुक्रवार देर रात तक चली गिनती के बाद डाले गए मतों और गिनती में आए मतों में अंतर आया। जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने शनिवार को पुनः मतगणना करने का निर्णय लिया। यह मथुरा बार एसोसिएशन के चुनाव में पहली बार है जब मत गड़ना दोबारा की जा रही है। शनिवार दोपहर बाद शुरू हुई मतगणना देर रात चली। जिसके बाद परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष और सचिव के अलावा मथुरा में उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव,कोषाध्यक्ष और ऑडिटर पद के लिए भी मतदान हुआ। बार एसोसिएशन के 2022-23 के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर विनोद चौधरी,ऑडिटर पद पर चंद्रपाल शर्मा,कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार पांडे तो संयुक्त सचिव पद पर रविंद्र राजपूत ने जीत हासिल की। बार एसोसिएशन के चुनाव में 6 पदों पर 31 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। बार एसोसिएशन मथुरा के चुनाव में 6 पदों के लिए 2535 अधिवक्ताओं में से 2314 एडवोकेट ने मतदान किया था। शुक्रवार को हुए मतदान के बाद मतगणना हुई। लेकिन मत पत्रों की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने हंगामा किया था। जिसके बाद पुनः गिनती करने के लिए शनिवार दोपहर बाद का समय रखा गया। शनिवार दोपहर बाद शुरू हुई गिनती के बाद देर रात चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.