• Sat. May 16th, 2026

गोवर्धन में पुलिस-प्रशासन सतर्क; परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटवाया

ByVijay Singhal

Jul 4, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा (मुड़िया) 11 जुलाई तक गिरिराज तलहटी में आयोजित किया जाएगा। श्रद्धालु आस्था के समुद्र में डुबकी लगाएंगे। भक्त नाचते-गाते सात कोस की परिक्रमा करेंगे। भक्तों की अटूट श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने मेले से संबंधित तैयारियां कर ली हैं। सुरक्षा बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इंतजाम किए गए हैं। गिरिराज परिक्रमा मार्ग में श्रद्धा और आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। इनमें राधा-श्याम कुंड, मानसी गंगा, कुसुम सरोवर, नारद कुंड आदि प्रभु की लीलाओं का आनंद देती हैं। मेले के दौरान बारिश, फिसलन, उमस, गर्मी में भी भक्त नंगे पैर परिक्रमा लगाकर खुद को धन्य समझेंगे। राधाकुंड हरि नाम संकीर्तन मंडली 10 जुलाई को चकलेश्वर पहुंचकर हरिनाम संकीर्तन करेगी। मंडली निशान चिह्न के साथ कीर्तन करते हुए चकलेश्वर भजन कुटी पहुंचेंगी। राधा श्याम सुंदर मंदिर के महंत रामकृष्ण दास की अगुवाई में पहले डोला निकाला जाएगा। इसी दिन शाम को चैतन्य महाप्रभु मंदिर से महंत गोपाल दास महाराज की अगुवाई प्राचीन डोला निकलेगा। राधाकुंड। मुड़िया मेले की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए कस्बे में अतिक्रमण हटवाए गए। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चेतन कुमार तिवारी के नेतृत्व में कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर बाजार में निकले। कस्बे के साथ परिक्रमा मार्ग में हो रहे अतिक्रमण को हटवाया। दुकान और घरों के सामने, नालियों के ऊपर हो रहे कब्जों को हटवाया गया। सड़क पर लगी अस्थाई दुकानों के आगे लगे तख्त, त्रिपाल, मेज-कुर्सी व अन्य सामान को हटवाया गया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.