• Sat. May 16th, 2026

विश्व प्रसिद्ध राजकीय मुड़िया मेला 2025 को लेकर सिविल डिफेंस मथुरा ने की बैठक

ByVijay Singhal

Jul 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नागरिक सुरक्षा विभाग मथुरा ने कान्हा की नगरी मथुरा में 4 जुलाई 2025 से 11 जुलाई 2025 तक होने वाले  विश्व प्रसिद्ध राजकीय मेला गोवर्धन मुड़िया मेला 2025 में गोवर्धन की परिक्रमा में जनपद एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए  सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण करने के लिये सिविल डिफेंस की ड्यूटी जिला अधिकारी के आदेश अनुसार लगाई गई। कलेक्ट्रेट स्थित सिविल डिफेंस मथुरा कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे प्रभारी सिविल डिफेंस राजेश यादव एवं नागरिक सुरक्षा विभाग मथुरा के उप नियंत्रक मुनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में  सिविल डिफेंस के 120 वार्डन एवं स्वयंसेवक की ड्यूटी जनपद के विभिन्न चौराहे पर शान्ति, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण में लगाई गई । चीफ वार्डन राजीव अग्रवाल डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल डिविजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी डिप्टी डिविजनल वार्डन राजेश कुमार मित्तल सीनियर स्टाफ ऑफीसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर के नेतृत्व में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल नागपुर एवं राज्य आपदा मोचन बल लखनऊ से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सिविल डिफेंस मथुरा के पोस्ट वार्डन एवं आपदा मित्र अशोक यादव की क्विक रिस्पांस टीम को गोवर्धन दानघाटी मन्दिर एवं गोवर्धन चौराहा , मण्डी चौराहे पर आपदा किट एवं मेडिकल कीट के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में ड्यूटी लगाई गई बैठक में श्री गुप्ता के द्वारा बताया गया कि सिविल डिफेंस हमेशा लोगों की सेवा के लिए हमेशा तैयार है जिसके लिए समय समय पर सभी वार्डन एवं स्वयंसेवक की ट्रेनिंग चलाई जाती हैं । इस बार विश्व प्रसिद्ध राजकीय मेला गोवर्धन मुड़िया मेला 2025 को 9 सुपर जोन,21 जोन व 62 सेक्टर में विभाजित किया गया है जिसमें सुरक्षा हेतु सिविल डिफेंस, पुलिस प्रशासन, पीएसी, गोताखोर, इंटेलीजेंस, दमकल, होमगार्ड, मेडिकल टीम आदि रहेंगे तैनात। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय नागरिक सुरक्षा मथुरा को मुड़िया मेला 2025 का कंट्रोल रूम बनाया गया। बैठक में डिप्टी डिविजनल वार्डन राजेश कुमार मित्तल,पोस्ट वार्डन अशोक यादव, रावेंद्र बंसल, गिरीश वार्ष्णेय, देवेन्द्र कुमार, राजेश कुमार शिवहरे , शुभम् कुमार, राम सैनी, पवन प्रकाश, आकाश, गोविंद, जवर सिंह, रिंकी, जगदीश बाबू, रोहित कुशवाहा, अभिषेक आदि बैठक में उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.