• Sat. May 16th, 2026

माया टीला हादसे को लेकर मुख्य आरोपी सुनील चैन पर लगी रासुका

ByVijay Singhal

Jul 3, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। मथुरा के बहुचर्चित माया टीला हादसे में जिला प्रशासन ने मुख्य आरोपी सुनील चैन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज कर दिया है। यह कार्रवाई उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई से ठीक पहले की गई, जिससे अब उसके जेल से बाहर आने की संभावना पूरी तरह खत्म हो गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी सीपी सिंह ने जानकारी दी कि माया टीला क्षेत्र में हुए हादसे में तीन निर्दोष लोगों की जान गई थी, जिससे जनपद में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया था। उन्होंने कहा कि इसी सामाजिक तनाव और कानून व्यवस्था को देखते हुए सुनील चैन पर रासुका लगाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि रासुका की जानकारी न्यायालय और जेल प्रशासन को दे दी गई है। वहीं, इस मामले में फरार आरोपी कन्नू अग्रवाल के खिलाफ संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई जारी है।गौरतलब है कि 15 जून को गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार के पास माया टीला के कुछ हिस्से में अचानक धंसाव हो गया था, जिससे सात मकान जमीन में दब गए थे। इस दुखद घटना में एक व्यक्ति और दो बालिकाओं की मलबे में दबकर मौत हो गई थी। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से मथुरा में अवैध और अनैतिक कार्यों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। आम लोगों में प्रशासन के इस कदम को लेकर संतोष देखा जा रहा है, जबकि कई लोग यह मानकर चल रहे थे कि सुनील चैन जल्द ही जेल से बाहर आ जाएगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.