हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नए सत्र में सरकारी स्कूल खुल गए हैं। जिले के 93 माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं को भी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं, लेकिन देहात क्षेत्र के कई विद्यालयों में नेटवर्क की समस्या के चलते हाजिरी दर्ज नहीं हो पा रही है। ऐसे में शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों की भी चिंता बढ़ने लगी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक जुलाई से स्कूल खुल गए हैं। 93 माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आए दिन शिकायतें मिलती रहती थीं कि नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति कम दर्ज हो रही है। इसके साथ ही शिक्षक भी दूरदराज के स्कूलों में नियमित जाने में लापरवाही बरत रहे थे। इन सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए ही आदेश जारी किए गए हैं। अब नियमित शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी लगानी होगी। सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्तपोषित विद्यालयाें को इसका पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल एप के माध्यम से लॉग इन कर प्रधानाचार्य को पहली कक्षा में ही सबकी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। उधर, शिक्षकों ने कहा कि विभाग का यह आदेश शिक्षकों ने लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि नेटवर्क की दिक्कत होने से कई बार तो विद्यालय से बाहर निकलकर हाजिरी लगाने के लिए सड़क तक जाना पड़ रहा है। ऑनलाइन उपस्थिति की राह में सबसे बड़ी चुनौती मोबाइल नेटवर्क की है। जिले के कई इलाकों में नेटवर्क ही नहीं है। जहां है भी, तो वहां सिग्नल कमजोर रहते हैं। ऐसे में इन इलाकों में नियमित और समय से उपस्थिति दर्ज करने को लेकर शिक्षक-प्रधानाचार्य चिंतित हैं। वह रोजाना इस समस्या से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
