• Sat. May 16th, 2026

बाइक दौड़ा रहे युवक को पीछे से मारी गोली,

ByVijay Singhal

Jul 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन से होटल बंद कर लौट रहे व्यक्ति को थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत किसी बाइक सवार ने गोली मार दी। पीछे से मारी गई गोली व्यक्ति की कमर में लगी और वह घायल होकर नीचे गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। वहीं पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी हुई है। थाना जैंत क्षेत्र के गांव चौमुहां निवासी राजकुमार पुत्र सौदों वृंदावन में होटल चलाता है। बुधवार रात्रि वह होटल बंद कर बाइक से गांव लौट रहा था। जैंत थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे स्थित जैंत माइनर के समीप रात करीब 2.20 बजे पीछे से किसी बाइक सवार ने राजकुमार में गोली मार दी। गोली उसकी कमर में जा फंसी। राहगीर ने थाना जैंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल राजकुमार के भाई दिनेश ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ थाना जैंत पर तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार तहरीरी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.